जमशेदपुर: भारत की प्रमुख ऑटोमोटिव एवं नॉन-ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माता कंपनी ‘आरएसबी ग्रुप’ (RSB Group) ने अपने फ्लैगशिप CSR व एम्प्लॉई वेलफेयर पहल ‘एक पहल’ (Ek Pahal) का चौथा वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया।
इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “एक पहल – सपनों से आगे” रखी गई थी।
इस विशेष अवसर पर आरएसबी ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री एस. के. बेहरा, श्रीमती संगीता बेहरा और श्रीमती नलिनी बेहरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस वर्ष सेटको (Setco) की 200 से अधिक महिला कर्मचारियों का आरएसबी परिवार में स्वागत किया गया, जिससे इस पहल का दायरा और अधिक व्यापक हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित राउंड-टेबल पैनल चर्चा में डॉ. रेखा पांडा, सुश्री सिंगो मार्डी, श्रीमती लीना अदेसरा और सुश्री देबोश्री दत्ता जैसी विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाओं ने अपने प्रेरक अनुभव साझा किए। इसके साथ ही आरएसबी कर्मचारियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।
समूह के वाइस चेयरमैन श्री एस. के. बेहरा ने कहा कि आरएसबी में योग्यता और उत्कृष्टता को लिंग के आधार पर नहीं देखा जाता, बल्कि कंपनी एक सुरक्षित, सम्मानित और समावेशी वातावरण प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
एचआर एवं ब्रांडिंग की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री निर्मला बेहरा के नेतृत्व में शुरू हुई यह पहल अब स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा और सामुदायिक सेवा जैसे चार मुख्य स्तंभों पर काम करते हुए महिलाओं के आत्मविश्वास और प्रगति को लगातार नई ऊंचाई दे रही है।








