Adityapur: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का आदित्यपुर में भव्य सम्मान, संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर बनी विशेष रणनीति

आदित्यपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा

आदित्यपुर: शेरे पंजाब चौक के समीप स्थित ईजी टेक क्लासेस में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। संध्या काल में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती, व्यापक विस्तार और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी विस्तार से मंथन किया गया।

आदित्यपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा

​इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ और गणमान्य चेहरे मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
* ​केंद्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व: प्रदेश प्रभारी सी एल तिवारी, प्रदेश सह प्रभारी संतोष मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षक अरुण कुमार चौबे, और राष्ट्रीय वरिष्ठ संरक्षक शंकर दयाल मिश्रा।

* ​जिला नेतृत्व: जिला अध्यक्ष (जमशेदपुर पूर्वी) धनजीत कुमार दूबे एवं जिला अध्यक्ष (सरायकेला-खरसावां) उमेश पांडेय।

* ​वरिष्ठ सदस्य: केश्वर मिश्रा, बीरेन्द्र तिवारी, देवेन्द्र कुमार पाँडेय, अवधेश कुमार बाजपेयी, सतवीर मिश्रा, त्रिपुरारी नाथ द्विवेदी, संतोष पाँडेय, जनमेजय कुमार पाँडेय, प्रकाश कुमार तिवारी, विद्यापति ओझा, मदन पाँडेय, नीतिशमणि तिवारी, सिधेश्वर पाँडेय, शिवदत्त तिवारी और संजय कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल

Adityapur Development: ऑल इंडिया मेयर काउंसिल: झारखंड के ₹2500 करोड़ की विकास राशि की वापसी के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले मेयर संजय सरदार, सौंपा विशेष मांग पत्र, आदित्यपुर ‘इंडस्ट्रियल स्मार्ट अर्बन ग्रोथ मॉडल’ सीतारामपुर डैम को ईको-टूरिज्म हब बनाने का रखा प्रस्ताव