Adityapur World environment day plantation: विश्व पर्यावरण दिवस पर वार्ड 17 में वृहद पौधारोपण अभियान की शुरुआत

आदित्यपुर: 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 17 में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है.
ये भी पढ़े:- Adittapur plan demand: आदित्यपुर खरकई ब्रिज किनारे से टोल ब्रिज तक सड़क निर्माण , वार्ड 17 में सांस्कृतिक भवन की उठी मांग
पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय वार्ड नागरिकों ने पौधारोपण अभियान की शुरुआत की पहले चरण अंतर्गत 50 पौधे लगाए गए जो पूरे बरसात के महीने में चलता रहेगा इस अभियान के तहत मगध सम्राट अस्पताल के पास भी गेबियन के साथ पौधों को लगाया गया जिसके देखरेख का जुम्मा मगध सम्राट अस्पताल के संचालक डॉक्टर ज्योति कुमार ने उठाया है पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि पूरे वार्ड क्षेत्र में पौधारोपण किया जाएगा और स्थानीय नागरिकों को हर एक पौधों की जिम्मेदारी दी जाएगी कि वे उसे पौधे की देखभाल करें कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिति झा, प्रतिमा देवी, जतन कुमार ,आर एन प्रसाद, मनोज तिवारी, रामचंद्र राय, अजय सिंह, जीसी पाल, अरुण कुमार, आशीत रंजन समेत अन्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप