Adiyapur Devraha Baba Brahmalin Divas: दस महाविद्या काली स्थान में 1008 श्री देवरहा बाबा ब्रह्मलीन दिवस मना

Adityapur: योगिनी एकादशी के दिन 34 वर्ष पूर्व मां यमुना में समाधी लिये श्रीराम के पूजक, मां यमुना साक्षात श्री आराधक 1008 श्री देवरहा बाबा का 34 वा ब्रह्मलीन दिवस दस महाविद्या काली स्थान एल आई जी170आदित्यपूर 2 में भक्ति भाव के साथ मनाया गया ।
ये भी पढे: Adityapur Young priest met Governor Raghuvar Das: उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास का आदित्यपुर के युवा पुरोहित एवं टैरो कार्ड रीडर ने किया अभिनंदन
देवरहा बाबा का 34 वा ब्रह्मलीन दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान
10 महाविद्या काली अस्थान में पूजक आराधक प्रशांत मिश्रा द्वारा संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान वैदिक रीति रिवाज के साथ संपन्न कराया गया घंटे चले इस धार्मिक अनुष्ठान के संपन्न होने पर गौ माता को भोजन अर्पित कराने के बाद श्रद्धालुओं के बीच हलवा -पूरी, चना मिसरी का प्रसाद वितरण किया गया, मां भवानी की आराधना के साथ श्री राम कृष्ण का जाप किया गया ,विश्व कल्याण और विश्व शांति के लिए यह पूजा की गयी जिसमें श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। कृष्णाय वासुदेवाय हरेय परमात्मने प्रणतः क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः ओम देवरहाय दिगंबराय मंचासिनाय नमो नमः मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गूंज मान रहा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *