36 घंटे के बाद हॉर्टिकल्चर कॉलेज के दोनों छात्रों का शव हुआ बरामद, NDRF की टीम ने एक छात्र का शव निकाला तो दूसरे छात्र का शव नदी में तैरता दिखा

Chaibasa :- झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत हॉर्टिकल्चर कॉलेज के 2 छात्रों को डूबे लगभग 36 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद NDRF की टीम ने दोनों छात्रों का शव बरामद कर लिया है. पहले राजन कुमार सिंह का शव बरामद किया गया है. उसके शव बरामद करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उसके लगभग एक घंटे बीतने के बाद ही ग्रामीणों को दूसरे छात्र सचिन किस्कू का भी शव नदी में तैरता नजर आया. जिसके बाद ग्रामीणों ने उसके शव को नदी से बाहर निकाला और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है.

बता दें कि रविवार की सुबह संजय नदी में बह गए थे, दोनों छात्रों की खोज की जा रही है. मगर अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया था. बहे छात्रों को ग्रामीण गोताखोरों की मदद से दोनों छात्रों को ढूंढने का प्रयास किया गया था. मगर उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था. जिसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को मदद के लिए बुलाया. सोमवार की सुबह से ही NDRF की टीम नदी में खोजबीन शुरू की. लेकिन घंटो तलाश करने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका था. दोनो छात्रों के परिजन भी दिन भर नदी के किनारे इस आश में बैठे रहे कि दोनो को खोज निकाला जाएगा.

पूजा की तैयारी करते ग्रामीण

इसके साथ ही गांव के ग्रामीणों ने भी काफी प्रयास किया परंतु कुछ भी पता नही चला. बाद में ग्रामीणों ने अपने आदिवासी रीतिरिवाजों के अनुसार पूजा किया उसके बाद ही राजन कुमार सिंह का शव NDRF की टीम ने शाम को बरामद कर लिया. ग्रामीणों की माने तो ये उनकी पूजा का असर था जो शव बरामद किया गया. हालांकि thenews24live.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

शव बरामद होने के बाद से राजन कुमार सिंह के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे लेकर चाईबासा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सोमवार को काफी अंधेरा होने के कारण NDRF की टीम दूसरे छात्र को नही खोज सकी. लेकिन कुछ ही देर बाद ग्रामीणों को दूसरे छात्र सचिन किस्कू का भी शव नदी में तैरता दिखा. ग्रामीणों ने उसके शव को नदी से बाहर निकाल लिया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन