सीनी ओपी के बांधगोडा में मध्य विद्यालय की छात्रा की डोभा में डूबने से मौत, परिजनों ने नहीं दी पुलिस को सूचना

Saraikela :- सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी ओपी के बांधगोडा में मध्य विद्यालय सीनी के कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा वैष्णवी पांडे की डोभा में डूब कर मौत हो गई है. घटना सोमवार सुबह 11:30 बजे के आसपास की है.

घटना के समय दो- तीन छात्रा वैष्णवी के साथ थी, जो घटना के बाद वहां से भाग खड़ी हुए. स्थानीय लोगों द्वारा कुछ समय बाद वैष्णवी को डोभा में पाया तो तुरंत उसे उठाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया.

स्कूल एवं डोभा की दूरी लगभग आधा किलोमीटर है, ऐसे अवस्था में स्कूल से डोभा वैष्णवी कैसे पहुंची और क्या कारणों से डोभा के पास गई थी. अभी तक इसकी इस बात से पर्दा नहीं उठ पाया है. सोमवार को छात्रा वैश्णवी को उसके पिता अनिल पांडे स्कूल छोड़ने के लिए गए थे. इधर विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया जा रहा है कि छात्रा वैश्णवी दो-तीन दिन से स्कूल नहीं आ रही थी. घटना के बाद आनन-फानन में छात्रा के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. सीनी ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि ऐसी कोई मामला संज्ञान में नहीं आई है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन