जमशेदपुर : सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक के. जी. पेरेन्ट्स नाइट का आयोजन, नन्हीं बच्चियों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

Jamshedpur :- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल द्वारा वार्षिक के. जी. पेरेन्ट्स नाइट का आयोजन किया गया। के. जी. पेरेन्ट्स नाइट में नन्हीं छात्राओं ने अपनी योग्यता और प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। हम सभी जानते हैं कि बच्चों के सबसे प्यारे दोस्त डिजनी कैरेक्टर्स रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :-

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा संपन्न

सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की नन्हीं – मुन्हीं बच्चियों ने हम सबको स्मृतियों, गलियों और काल्पनिक दुनिया की सैर करायी और यह संदेश दिया कि हम सब अपनी कल्पना और ख़्वाब को वास्तविकता में बदल सकते है। उन्होंने अपने गीत के माध्यम से किसानों की निरंतर मेहनत की प्रशंसा की। जैसा कि हम बाजरा के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष का जश्न मना रहे हैं। छात्राओं ने बाजरा की विभिन्न किस्मों और संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी। परिवार एक पेड़ की शाखा की तरह है , अपने नृत्य के माध्यम से छात्राओं ने दर्शाया है कि यद्यपि हम अलग दिशाओं में बढ़ते हैं फिर भी परिवार की जड़ एक ही है।

शाम के मुख्य अतिथि फादर डेविड विन्सेंट ने नन्हीं बच्चियों की क्षमता और मनोरंजक प्रस्तुति की सराहना की और अपने प्रेरक शब्दों से सभा को संबोधित किया।

सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर रश्मिता ने भी बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग दिया।


अपने नृत्य , अभिनय , कविता पाठ और गीतों के माध्यम से के़. जी. की छात्राओं ने अपने वास्तविक जीवन के सुपरहीरो अपने माता – पिता के प्रति अपना प्यार और आभार व्यक्त किया, जिसे सभी ने सराहा।

http://पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *