Saraikela Vikshit Bharat Sankalp Yatra: खरसावां आर्चरी मैदान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत

सरायकेला: भारत सरकार की विभिन्न योजनाएं लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहीं।

इसे भी पढ़ें :-

खरसावां गोलीकांड शहीद दिवस: शहीद बेदी पर ले संकल्प आदिवासी समाज पीछे ना छूटे: अर्जुन मुंडा

गुरुवार को सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां आर्चरी मैदान खेलारीसाई में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार को सुना और केंद्र सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।कार्यक्रम में बताया गया कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संग जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और आम लोगों ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया और लोगों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान एल ई डी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश उपस्थित सभी लोगों ने सुना। जबकि तीन बार नेटवर्क प्रॉब्लम के कारण उपस्थित लोग प्रधानमंत्री का संबोधन पूरा सुन नहीं पाए। कार्यक्रम में लाभुकों ने मेरी जुबानी,मेरी कहानी स्थानीय लोगों के साथ साझा किया। एलईडी वाहन द्वारा आयुष्मान भारत, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, जनधन योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना, समेत अन्य सभी योजनाओं की जानकारियां दी गयी। इस दौरान महिलाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया।

http://खरसावां गोलीकांड शहीद दिवस: शहीद बेदी पर ले संकल्प आदिवासी समाज पीछे ना छूटे: अर्जुन मुंडा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत