भाजपा स्टार प्रचारक के तौर पर गीता कोड़ा ने संजय सेठ के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान

Chaibasa : भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर गीता कोड़ा ने रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ के पक्ष में जिला सरायकेला खरसावां अंतर्गत चांडिल के बागालडीह, डिबूडीह, विद्री, पुरानडीह, दिनाई एवं ईचागढ़ प्रखंड के बान्दू, काठघोड़ा, लेपाटांड, ईचागढ़, टिकर, चौका में जनसंपर्क अभियान चलाया.

इसे भी पढ़ें :- सांसद व भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने ईचा डैम डूब क्षेत्र के गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

संवाद कार्यक्रम में शामिल गीता कोड़ा

उरमाल मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ गीता कोड़ा का किया स्वागत. चौका में संजय सेठ के साथ आयोजित महिला संवाद सम्मेलन में शामिल हुईं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों को रखा. उन्हें पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल फूल के छाप पर वोट करने का अपील किया. टीकर में आजसू के कार्यकर्ताओं ने गीता कोड़ा का स्वागत किया. लोकसभा क्षेत्र का ईचागढ़ मंडल चुनाव कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक कर जीत के लिए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें : http://चतरा : धोखा, झूठ और फरेब का दूसरा नाम है कांग्रेस, झामुमों और राजद, ये लोग पेट और मुंह के हैं पापी  – भवनाथपुर विधायक भानुप्रताप शाही

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *