कपाली के ताज नगर से कमरे से मिला व्यक्ति का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

Saraikela :- सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत ताज नगर के एक मकान से व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में बरामद किया गया है .जिसकी पहचान शाहनवाज आलम उर्फ बाबू के रूप में की गई है.

 

बताया जाता है कि शाहनवाज आलम उर्फ बाबू का शव उसके ही घर से बंद कम कमरे से बरामद किया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक बीते रात अपने कमरे में था. इस बीच शुक्रवार शाम स्थानीय लोगों ने खिड़की से लहूलुहान पड़े शव को देखा, जिसके बाद कपाली पुलिस को सूचित किया गया .मौके पर पहुंची कपाली पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. गौरतलब है कि मृतक ने दो निकाह किए थे. जहां पहली पत्नी से उसे तीन बच्चे हैं .जबकि दूसरी पत्नी से अब तक कोई बच्चा नहीं है. इधर परिजनों द्वारा दूसरी पत्नी पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया गया है. जबकि पुलिस हर बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन