कोल्हन क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता 2022 में चाईबासा जिला बल विजेता एवं सीटीसी मुसाबनी रही उप-विजेता

Chaibasa:- चाईबासा जिला बल ने कोल्हन क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता 2022 में प्रथम स्थान लाकर खिताब अपने नाम किया. कोल्हान क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता 2022 का आयोजन कुदादा फायरिंग बट जमशेदपुर में संपन्न हुआ. 

 

इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, सरायकेला खरसावां, पीटीएस जमशेदपुर एवं सीटीसी मुसाबनी की टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का संचालन सुधीर उपाधीक्षक मुख्यालय पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, मंटु यादव परिचारी प्रवर, परिचारी कृष्ण कुमार पुलिस केंद्र चाईबासा के द्वारा किया गया. इस प्रतियोगिता में चाईबासा जिला बल विजेता एवं सीटीसी मुसाबनी उप-विजेता रही.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *