Chaibasa : मंगल सिंह कुंटिया बने टोंटो प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष

Chaibasa :- टोंटो प्रखंड के मुखियाओं ने शुक्रवार को चाईबासा में रोरो नदी तट स्थित स्कॉट गाइड सभागार में बैठक कर टोंटो प्रखंड मुखिया संघ का गठन किया। टोंटो प्रखंड की दस पंचायतों के मुखियाओं ने सर्वसम्मतिसे बामेबासा पंचायत के मुखिया मंगल सिंह कुंटिया को इस संघ का अध्यक्ष बनाया।

इसी तरह सेरेंगसिया पंचायत के मुखिया लखन लागुरी को सचिव, रेंगड़ाहातु के मुखिया एलिस लागुरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में मुखियाओं ने कमरहातु स्थित केनरा बैंक की शाखा में संघ का सेविंग एकाउंट खोलने तथा उसे अध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष द्वारा संचालित किये जाने का भी निर्णय लिया। बैठक में प्रतिमाह 200 रुपये संघ के फंड में सहयोग राशि देने की भी सहमति बनी। बैठक में टोंटो प्रखंड की दस पंचायतों के मुखिया मौजूद थे जिसमें टोंटो की मुखिया दीपिका लागुरी, रेंगड़ाहातु के मुखिया एलिस लागुरी, नीमडीह पंचायत के मुखिया जेमा हेस्सा, कोंदवा पंचायत के मुखिया ललित होनहागा, पुरनापानी पंचायत के मुखिया दशमा बारजो, बामेबासा पंचायत के मुखिया मंगल सिंह कुंटिया, केंजरा पंचायत के मुखिया लेबेया हेस्सा, बुंडू पंचायत के मुखिया जगजीवन केराई तथा सेरेंगसिया पंचायत के मुखिया लखन लागुरी आदि के नाम शामिल हैं। इसके पूर्व सभी मुखियाओं को इसी सभागार में पंचायती राज के संबंध में चारदिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *