Chaibasa News: नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में आईईडी ब्लास्ट से एक जवान घायल, बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से भेजा गया रांची

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र ईचाहातु गांव के समीप गुरुवार की दोपहर नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ 60 बटालियन का एक जवान घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें :- नक्सलियों के बिछाए गए आईईडी बम हुआ ब्लास्ट, एक ग्रामीण महिला की हुई मौत, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

मालूम हो कि जिला पुलिस को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की आसूचना मिली थी है. इस आसूचना के सत्यापन करने के लिए 11 जनवरी से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस सर्च ऑपरेशन में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60, 197, 157, 174, 193, 07 एवं सीआरपीएफ 26 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

सर्च ऑपरेशन के क्रम में कुछ जवान सायतबा कैंप से बाइक पर सवार होकर ईचाहातु पहुंचे थे. जवानों की एक बाइक की पहिया जमीन के नीचे लगाए गए आईईडी पर चढ़ गया. जिस कारण जमीन के नीचे लगाये गए आईईडी ब्लास्ट हो गया. जिससे सीआरपीएफ 60 बटालियन के कांस्टेबल सीएस मणि ब्लास्ट में घायल हो गए, उनके पैर में आईईडी का छर्रे लगा है. साथ ही बाइक में पीछे बैठा जवान को हल्की चोट आई है. जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त गया है. घायल जवान को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल भेजा गया, जंहा उनका प्राथमिक उपचार कर किया गया. जिसके बाद हेलिकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है. फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *