चाईबासा : 22 मार्च को सिद्धिदात्री मां मथुरासानी पूजा का आयोजन, माहुरी वैश्य मंडल ने की बैठक

Chaibasa (चाईबासा): माहुरी वैश्य मंडल चाईबासा के द्वारा आगामी 22 मार्च को सिद्धिदात्री मां मथुरासानी पूजा का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी माहुरी वैश्य मंडल के सचिव केशव प्रसाद ने दी.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा माहुरी महिला समिति ने गोल्ड मेडलिस्ट ईशिका को किया सम्मानित,

उन्होंने कहा की पूजा के आयोजन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक वैश्य मंडल के अध्यक्ष सूचित राम की अध्यक्षता में किया गया. जिसमें यह निर्णय लिया गया कि मां मथुरासिनी महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाएगी. पूजा 22 मार्च शनिवार से आरंभ होगी, सुबह 8:00 बजे से पूजा आरंभ होगी, 11 बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण की जाएगी एवं संध्या 6:00 बजे आरती एवं भजन का कार्यक्रम होगा.

23 मार्च रविवार को सुबह 8 बजे से पूजा आरंभ होगी संध्या 6:00 आरती एवं छप्पन भोग का कार्यक्रम होगा. 24 मार्च सोमवार को 8 बजे से पूजा आरंभ होगी, दोपहर को आरती एवं हवन 1बजे से भंडारा का आयोजन होगा एवं 3:30 बजे शोभायात्रा एवं विसर्जन का कार्यक्रम होगा, 26 मार्च को दोपहर को खिचड़ी भोग प्रसाद लगाई जाएगी. आज बैठक में माहुरी मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : http://चाईबासा : कोलकाता में हुए बलात्कार व हत्या के विरोध में इनरव्हील क्लब चाईबासा ने निकाली आक्रोश रैली

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत