चाईबासा : तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल

 

 

Chaibasa : चाईबासा रांची मुख्य सड़क मार्ग एनएच-75ई पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल पे सवार दो लोगों को कुचल डाला. इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दोनों ही लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जिसमें एक महिला और पुरुष शामिल है. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं. 

 

 

घायल व्यक्ति को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया है. जंहा घायल का प्राथमिक उपचार चल रहा है. जिसकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया.

 

जानकारी के अनुसार रांची चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75ई चाईबासा मुफस्सिल थाना अंतर्गत बोरदा पुल के समीप खरसावां मोड़ पर दोपहर लगभग 3 बजे तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे घटना स्थल पर एक महिला सहित दो व्यक्ति की मौत हो गई. 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पहुंचा और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. मृतक चक्रधरपुर थाना अंतर्गत केरा गांव का रहने वाला है.

 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है. जब्त ट्रक जमशेदपुर का एक ठेकेदार का बताया जा रहा है, जो सरकारी राशन लेकर चक्रधरपुर आया था. वह अनाज को खाली कर के वापस जमशेदपुर जा रहा था, इसी क्रम में दुर्घटना हो गई.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन