चाईबासा की वर्षा अरोड़ा बनी मिस नोएडा, केपीसी मूवीस इंडिया के शो चैलेंजर से मॉडलिंग की वर्षा के की थी शुरुआत

Chaibasa : दिल्ली के नोएडा में आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता में चाईबासा शहर की बेटी वर्षा अरोड़ा ने मिस नोएडा का खिताब जीतकर पूरे शहर को गौरवान्वित किया है. वह चाईबासा के महादेव कॉलोनी की रहने वाली है. वह अपनी प्रतिभा के बल पर इस मुकाम तक पहुंची है. 

इसे भी पढ़ें : गम्हरिया की प्रिया दास ने जीता मिसेज इंडिया का खिताब

मॉडलिंग प्रतियोगिता में पूरे देश से प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें नव्य दृश्य के द्वारा आयोजित फैशन शो इंडिया 2024 लगातार प्रयास के बाद वर्षा आरोडा मिस नोएडा बनी. इससे पूर्व वर्षा आरोड़ा ने नव्य दृश्य के मॉडलिंग शो में मिस ब्यूटीफुल का खिताब जीत चुकी है. वर्षा की मॉडलिंग की शुरुआत चाईबासा में आयोजित केपीसी मूवीस इंडिया के शो से शुरु हुई थी. शो चैलेंजर सीजन 2 प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था.

वर्षा अरोड़ा – मिस नोएडा

वर्षा ने बताया कि उसे बचपन से ही मॉडलिंग का शौक है जो अब दिल्ली में रहकर पूरा कर रही है और इसे करियर बनाना चाहती है. उसकी सफलता से सभी खुश हैं. इस कामयाबी के लिए केपीसी मूवीस इंडिया के डायरेक्टर तिलक कुमार वर्मा व फिल्म लेखक मोअज्जम बिहारी और उसके परिवार वाले ने उसे शुभकामना दी है.

इसे भी पढ़ें : http://गम्हरिया की प्रिया दास ने जीता मिसेज इंडिया का खिताब

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *