सिंहभूम स्पोर्ट्स ग्राउंड में उरांव समाज की ओर से 2 दिवसीय जतरा कप क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ शुभारंभ

Chaibasa : जिला मुख्यालय के सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड चाईबासा में हर साल की भांति जतरा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ।

इसे भी पढ़ें : हर्षोल्लास के साथ आदिवासी उरांव समाज का महापर्व जेष्ठ जतरा संपन्न, प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन

खिलाड़ियों से परिचय लेते अतिथि


जतरा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुफ्फसिल थाना प्रभारी रंजीत उरांव एवं सायतवा वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी शंकर भगत द्वारा बॉलिंग और बैटिंग कर शुरुआत की गई। मौके पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन में विभिन्न स्थानों के आए 24 क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मैच 6-6 ओवर होने से खिलाड़ियों में बहुत ही उत्साह और रोमांचक हो देखने को मिला।

दर्शक दीर्घा में बैठे लोग


आयोजन का सफल बनाने में उरांव समाज के अध्यक्ष संचू तुर्की, सचिव सह मुखिया लालू कुजूर, सामाजिक कार्यकर्ता रोहन निषाद, विजय बाड़ा, शिक्षक भगवान‌‌दास तिर्की, अनिल लकड़ा, रमेश दास सहित भारी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : http://23वीं आदिवासी उरांव समाज दो-दिवसीय जतरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता का लगातार दूसरा दिन, पुलहातु ने टोंका टोला को 7 रन से हराकर जीत हासिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *