Adityapur: वार्ड 17 में नागरिकों की बैठक : प्रभात पार्क का टेंडर रद्द कर आम लोगों के लिए खोलने की मांग, असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की अपील ​

प्रभात पार्क

आदित्यपुर: हरिओम नगर स्थित जेएस टावर में पार्षद नीतू शर्मा की उपस्थिति में स्थानीय निवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 17 स्थित ‘प्रभात पार्क’ के टेंडर को तत्काल रद्द कर इसे आम जनता के लिए पूरी तरह से खोलने की मांग उठाई गई।

Adityapur Boxing Championship: आदित्यपुर में 18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य आगाज, मुख्य अतिथि अतुल भटनागर ने मुक्केबाजों को दिया जीत का मंत्र

प्रभात पार्क
​बैठक के दौरान पार्क क्षेत्र में फैले अवैध अतिक्रमण, गंदगी और असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र रजक ने कहा कि पार्क का निर्माण आम लोगों के टहलने और बच्चों के मनोरंजन के लिए किया गया था। परंतु वर्तमान में यहाँ अवैध दुकानों, चार पहिया वाहनों और पानी के ठेलों का कब्जा हो चुका है। देर रात तक नशेड़ियों का जमावड़ा रहने से स्थानीय महिलाओं और राहगीरों का यहाँ आना-जाना दूभर हो गया है। विरोध करने पर ये तत्व गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

​निवासियों ने रोष जताते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा हाल ही में पार्क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, लेकिन कुछ दबंगों की मिलीभगत से दोबारा कब्जा कर लिया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि वार्ड 17 की आंतरिक समस्याओं में किसी बाहरी वार्ड के व्यक्ति या नेताओं का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

​स्थानीय जनता ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि पार्क के मुख्य गेट से अवैध दुकानें हटाकर इसकी सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी निगम स्वयं अपने हाथों में ले। इस मौके पर रश्मि कुमारी सिंह, चंचल सरोज, राजमती प्रसाद, प्रिया कुमारी, महेश राम, एन.के. सिंह और प्रदीप प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

http://Adityapur News: आदित्यपुर में 13 जून से सजेगा मुक्केबाजी का महाकुंभ: 18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप , 22 जिलों के 165 मुक्केबाज दिखाएंगे दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *