Gamharia: गम्हरिया बाजार में बनेगा मल्टीस्टोरी मार्केट कॉम्प्लेक्स, झामुमो नेता केपी सोरेन कहा- दुकानदारों को मिलेगी जाम और अव्यवस्था से मुक्ति

गम्हरिया बाजार

गम्हरिया। गम्हरिया और इसके आसपास के दुकानदारों व आम जनता के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से गम्हरिया बाजार में व्याप्त अव्यवस्था और रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से अब जल्द ही परमानेंट निजात मिलने वाली है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन ने सोमवार को गम्हरिया बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की।

Gamharia News: गम्हरिया में केपी सोरेन के आवास पर झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन: भाजपा छोड़ कई नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल

 गम्हरिया बाजार
उन्होंने बताया कि गम्हरिया बाजार की सूरत बदलने और इसे आधुनिक रूप देने के लिए एक भव्य मल्टीस्टोरी मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
​मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए केपी सोरेन ने बताया कि दो दिन पहले ही अंचल कार्यालय में इस गंभीर समस्या के समाधान को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र की माननीय सांसद जोबा माझी ने की। बैठक में अंचल अधिकारी (सीओ), नगर निगम के प्रशासक, बाजार समिति के प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और जमीन की उपलब्धता पर गहन मंथन किया।

 गम्हरिया बाजार
​केपी सोरेन ने प्रशासनिक तैयारियों का हवाला देते हुए कहा कि नगर निगम के प्रशासक ने इस बाजार की अव्यवस्थित जमीन को निगम को हस्तांतरित करने की इच्छा जताई है। जमीन ट्रांसफर होते ही यहाँ एक बहुमंजिला (मल्टीस्टोरी) बाजार परिसर का निर्माण कराया जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत वर्तमान में सड़क किनारे या अव्यवस्थित ढंग से दुकान चला रहे सभी छोटे-बड़े दुकानदारों को एक ही छत के नीचे सुव्यवस्थित और पक्की दुकानें आवंटित की जाएंगी।

​उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की यह मजबूत इच्छाशक्ति है कि समाज के अंतिम व्यक्ति, गरीब कामगारों और स्थानीय दुकानदारों को सम्मानजनक रोजगार का अवसर मिले। इस मार्केट कॉम्प्लेक्स के बनने से न सिर्फ मुख्य सड़क को जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि खरीदारों को भी एक ही परिसर में सारी सुविधाएं मिल सकेंगी।

​सोमवार को बाजार परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के मौके पर वार्ड पार्षद परितोष बेज, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुलकांत झा, झामुमो नेता बीटी दास गम्हरिया कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा सहित काफी संख्या में स्थानीय दुकानदार और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल का स्वागत किया।

http://Gamharia News: गम्हरिया: सर्विस रोड पर फिर सजीं सब्जी दुकानें, बाजार समिति ने की कार्रवाई की मांग हाट बाजार के भीतर अवैध कब्जों और निर्माणों को ध्वस्त करने की उठी मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *