रोटरी क्लब चाईबासा का जिलास्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता 12 जून को, पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा में होगा आयोजन

Chaibasa:- रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा जिलास्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 12 जून से स्थानीय पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, अमला टोला चाईबासा में किया जायेगा. यह प्रतियोगिता कक्षा एक से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी. तीन वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. ग्रुप ए में वर्ग 8 से 10 के विद्यार्थी भाग लेंगे, ग्रुप बी में वर्ग 4 से 7 तक के विद्यार्थी एवं ग्रुप सी में वर्ग 1 से तीन के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं.

जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष महेश खत्री ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रायोजक रोटेरियन बनवारी लाल नेवटिया हैं. प्रतियोगिता सुबह 9.30 से एक 11 बजे तक आयोजित की जाएगी. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को कलर सामग्री यथा वाटर कलर, कलर पेंसिल, स्केच पेन इत्यादि स्वयं लेकर आना है एवं पेंटिंग पेपर रोटरी क्लब के द्वारा प्रतियोगिता स्थल पर उपलब्ध कराई जाएगी. महेश खत्री ने कला क्षेत्र से जुड़े लोगों से अपील की है कि इस प्रतियोगिता का बृहद रूप से प्रचार-प्रसार में उनका सहयोग मिले और अधिक से अधिक प्रतिभागी इसमें भाग लें.

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *