Gamharia shop theft: दुकान शेड तोड़ चोरी करने वाले गिरोह का एक और कारनामा, गम्हरिया में 3.50 लाख की चोरी को दिया अंजाम

Saraikella:  जिले के आदित्यपुर -गम्हरिया समेत आसपास के क्षेत्र में इन दिनों शेड तोड़कर दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला गिरोह पूरी तरह सक्रिय है. गिरोह द्वारा रोजाना कहीं ना कहीं किसी ना किसी दुकान को अपना निशाना बनाया जा रहा है .गम्हरिया थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोर गिरोह द्वारा दबिश देते हुए हार्डवेयर दुकान को अपना निशाना बनाया गया है.
दुकान में चोरी घटना के बाद जांच करती पुलिस
दुकान में चोरी घटना के बाद जांच करती पुलिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गम्हरिया मेन रोड स्थित आराध्या हार्डवेयर दुकान का शेड तोड़कर चोरों ने दुकान में प्रवेश किया जिसके बाद चोरों ने यहां चोरी की घटना को अंजाम देते हुए दुकान से 55 हज़ार नगद समेत हार्डवेयर के कई महंगे सामान को चुरा लिया. दुकान मालिक भूषण तिवारी ने बताया है कि चोरों ने दुकान से नगद समेत 3.50 लाख  की चोरी की घटना को अंजाम दिया है .वही चोरों ने उनके दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी छेड़छाड़ की है  जिससे चोरों की तस्वीरें नहीं आ सकी है. इधर घटना की जानकारी दुकानदार द्वारा गम्हरिया पुलिस को दी गई है. जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि हाल के दिनों में दुकानों का शेड तोड़कर चोरी घटना को अंजाम देने वाले गिरोह द्वारा कुछ दिन पूर्व ही आरआईटी थाना क्षेत्र के दो दुकान समेत गम्हरिया थाना मोड़ के पास एक अन्य हार्डवेयर दुकान में भी लाखों मूल्य की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *