कांड्रा में अखान यात्रा पर घोड़ा बाबा की हुई पूजा अर्चना

कांड्रा: अखान यात्रा पर कांड्रा बाजार के मुख्य मार्ग स्थित माँ पाउड़ी मंदिर में पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। पूजा कमेटी द्वारा मंदिर को भव्य तरीके से रंग रोगन कर खूबसूरत आकर्षक झंडों से सजाया गया।
 ऐसी मान्यता है कि राजतंत्र के समय से यहां हर साल पूजा चलते आ रही है।जो ग्रामीणों की आस्था से जुड़ा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त यहां सच्चे मन से मां पाउड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है पूजा में बढ़-चढ़कर कमेटी के मनोरंजन नंदी, अशोक प्रसाद, सूरज प्रसाद, देवनाथ साव, प्यारे लाल साव, रोशन साव, नरेश वार्ष्णेय ,विपिन साव, हरिप्रसाद ,अंकुर श्रीवास्तव ,प्रमोद साव ,नंदलाल साव, जयपाल यादव होनी सिंह मुंडा प्रमुख रूप से शामिल हुए.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *