जमशेदपुर : 43 वीं एस्मॉक 2024 प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशाला टाटा मेन हॉस्पिटल जमशेदपुर में आयोजित, देश भर के अन्य इस्पात अस्पतालों के लगभग 250 डॉक्टरों ने लिया भाग

Jamshedpur : 43 वीं एस्मॉक 2024 प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशाला टाटा मेन हॉस्पिटल जमशेदपुर में आयोजित की गई।

इसे भी पढ़े :-

टीएमएच के बाल रोग वार्ड में मनाया गया बाल दिवस, बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. सुधीर राय, जेनरल मैनेजर, मेडिकल सर्विसेज, टाटा मेन हॉस्पिटल ने किया। इस अवसर पर डॉ. विनिता सिंह, चीफ, इंडोर मेडिकल सर्विसेज, डॉ. ममता रथ दत्ता, चीफ, मेडिकल सपोर्ट सर्विसेज, एस्मॉक 24 की आयोजन अध्यक्ष डॉ मिनाक्षी मिश्रा, एस्मॉक कार्यशाला समिति के अध्यक्ष डॉ आसिफ अहमद और अन्य इस्पात अस्पतालों के अन्य हेड भी उपस्थित थे।  

कार्यशाला 5 विषयों पर आयोजित की गई जैसे रेस्पिरेटरी सपोर्ट एंड एयरवेज मैनेजमेंट, बेडसाइड पर इमेजिंग, अल्ट्रासोनोग्राफी, फास्ट, पीओसीयूएस और ईसीएचओ, बेडसाइड पर एबीजी व्याख्या, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और स्यूचरिंग और रोबोटिक सर्जरी आदि मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में टीएमएच और देश भर के अन्य इस्पात अस्पतालों के लगभग 250 डॉक्टरों ने भाग लिया।

 

इसमें टीएमएच और राष्ट्रीय संकाय के विशेषज्ञ, जिनमें डॉ. राकेश राजपूत, सीएमआरआई, कोलकाता, डॉ. अनंतरामन शिवरामन, चेन्नई यूरोलॉजी एंड रोबोटिक्स इंस्टीट्यूट, डॉ. प्रशांत पेनुमाडु, श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर एंड एडवांस्ड रिसर्च, तिरूपति और डॉ. श्रीकांत बेहरा, एम्स भुवनेश्वर शामिल थे।

 

कार्यशाला का उद्देश्य लोगों को समय पर प्रशिक्षण के साथ बेहतर बेडसाइड और उन्नत चिकित्सा देखभाल के लिए प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया और इसने चिकित्सकों के निरंतर बढ़ते ज्ञान और कौशल को बढ़ाया।

http://टीएमएच के बाल रोग वार्ड में मनाया गया बाल दिवस, बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *