Jamshedpur Crime News: विक्रम शर्मा हत्याकांड: 1 लाख का इनामी यशराज सहारनपुर से गिरफ्तार, गैंगस्टर अखिलेश सिंह से कनेक्शन का खुलासा, रांची से दिल्ली तक फैला था मर्डर नेटवर्क

विक्रम शर्मा हत्याकांड

Jamshedpur (जमशेदपुर) : देहरादून के बहुचर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी कामयाबी मिली है। 1 लाख रुपये के इनामी मुख्य आरोपी यशराज सिंह को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

देहरादून में जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या

​डिजिटल ट्रेल से खुला राज

पुलिस जांच में सामने आया है कि यशराज ही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड था। उसने शूटरों को रांची से दिल्ली भेजने के लिए Paytm के जरिए हवाई टिकट बुक कराए थे। वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और होटल बुकिंग का भुगतान भी UPI के माध्यम से किया गया था। जांच के अनुसार, आरोपियों ने दिसंबर 2025 में नोएडा और दिल्ली में भी विक्रम की हत्या का प्रयास किया था, लेकिन वे नाकाम रहे थे।

विक्रम शर्मा हत्याकांड

​गैंगस्टर अखिलेश सिंह से मुलाकात और गिरफ्तारी

फरारी के दौरान यशराज खड़गपुर में छिपा हुआ था। चौंकाने वाला खुलासा यह है कि गिरफ्तारी से ठीक पहले उसने दुमका जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश सिंह से मुलाकात की थी। चर्चा है कि इस मुलाकात के बाद यशराज ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत खुद की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई।

​STF की अगली कार्रवाई

पुलिस अब इस हत्याकांड के पीछे के व्यापक आपराधिक नेटवर्क और अखिलेश सिंह की संभावित भूमिका की जांच कर रही है। यशराज की गिरफ्तारी को इस हाई-प्रोफाइल मामले की सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है।

http://Jharkhand News: जेल से ‘कॉरपोरेट’ स्टाइल में चल रहा अखिलेश का साम्राज्य, अब अशोक राघव संभालेगा अरबों का कारोबार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *