जमशेदपुर : प्रेमिका के परिजनों ने कोर्ट परिसर में अचानक प्रेमी पर कर दिया हमला

 

 

Jamshedpur : जमशेदपुर के पुराना कोर्ट परिसर के रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर शादी करने पहुंचे प्रेमी युगल पर प्रेमिका के परिजनों ने हमला कर दिया. कोर्ट परिसर में अचानक हुए इस हमले से कोर्ट में खड़े लोगों भौचक्के रह गए. कुछ देर तो उन्हें समझ ही नही आया कि क्या हो रहा है. इस दौरान परिसर में पहुंचे प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद प्रेमिका को जबरदस्ती अपने साथ ले गए. 

इसे भी पढ़े:-

आदित्यपुर: मीना पात्रो हत्याकांड आरोपी प्रेमी नरेश मुखी गिरफ्तार, प्रेमिका को दूसरे के साथ देखा था आपत्तिजनक हाल में मारपीट कर दी थी हत्या

 

घटना के संबंध में जानकारी अनुसार सोनारी निर्मल नगर निवासी 21 वर्षीय संजय मछुआ बस्ती के ही रहने वाली 19 वर्षीय संजना कर्मकार के साथ बीते पांच सालों से प्रेम संबंध चल रहा है. प्रेमी युगल शादी करने कोर्ट पहुंचे थे. सूचना पर संजना के परिजन मौके पर पहुंचे और संजय की जमकर पिटाई कर दी.

 

परिजन जबरदस्ती संजना को अपने साथ ले गए. संजय ने बताया कि वह मूल रूप से चौका का रहने वाला है और फिलहाल निर्मल नगर में रह रहा है. पांच वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती संजना से हुई थी. इसकी जानकारी पर संजना के परिजनों ने घर आकर पिटाई भी की थी और संजना से अलग रहने को कहा था. संजना जब 18 साल की हुई तो 31 अक्टूबर को दोनो ने शादी के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी. नवंबर में शादी की तारीख थी पर किसी कारणवश शादी नहीं हुई. गुरूवार को शादी होनी थी. दोनो शादी करने जा रहे थे तभी संजना के परिजन पहुंच गए और पिटाई करने लगे.

http://आदित्यपुर: मीना पात्रो हत्याकांड आरोपी प्रेमी नरेश मुखी गिरफ्तार, प्रेमिका को दूसरे के साथ देखा था आपत्तिजनक हाल में मारपीट कर दी थी हत्या

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *