Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - Jamshedpur Samay Construction Directors Dispute: समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड निदेशक पद से हटाए गए राजेश कुमार सिंह -भारती सिंह ने कहा वित्तीय अनियमित उजागर करने के तहत रची गई साजिश, कंपनी पर किया 50 करोड़ मानहानि का दवा, निदेशक मंडली ने कहा सभी औपचारिकताएं पूरी कर किया गया पदमुक्त
Adityapur

Jamshedpur Samay Construction Directors Dispute: समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड निदेशक पद से हटाए गए राजेश कुमार सिंह -भारती सिंह ने कहा वित्तीय अनियमित उजागर करने के तहत रची गई साजिश, कंपनी पर किया 50 करोड़ मानहानि का दवा, निदेशक मंडली ने कहा सभी औपचारिकताएं पूरी कर किया गया पदमुक्त

By The News24 Live04/03/2025Updated:04/03/2025No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250304 180334
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर और इससे सटे सरायकेला की जानी-मानी रियल एस्टेट कंस्ट्रक्शन कंपनी समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में पार्टनरों के बीच विवाद घर गया है कंपनी ने निदेशक राजेश कुमार सिंह पत्नी भारती सिंह को कंपनी निदेशक पद से मुक्त कर दिया है। इसके तहत 28 फरवरी को कंपनी द्वारा आयोजित आम बैठक में इन्हें शामिल नहीं किया गया और 3 मार्च को पब्लिक नोटिस के माध्यम से निदेशक पद से हटाए जाने का निर्णय दिया गया है जिस पर निदेशक राजेश कुमार सिंह एवं भारती सिंह ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए 50 करोड़ मानहानि का दावा किया है।

videocapture 20250304 1754442258948753368501055

videocapture 20250304 1755055632627866867478403
प्रेस वार्ता में पक्ष रखते राजेश सिंह एवं भारती सिंह

मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित का निर्देशक राजेश सिंह एवं भारतीय सिंह ने बताया कि पिछले 32 वर्षों से इस ग्रुप को हमने अपनी मेहनत से सींचा है. बगैर हमारे जानकारी के हमें बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के निदेशक पद से हटाना पूरी तरह से गैर कानूनी है. इसमें पूरी तरह से न्यायालय के आदेश का अवमानना किया गया है. हमने पिछले साल 13 फरवरी को मिले नोटिस के बाद 14 फरवरी 2025 को एनसीएलटी में एक याचिका दायर की थी. इसके बाद 24 फरवरी 2025 को न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दिया था कि बोर्ड के निदेशक मंडली में किसी तरह का भी बदलाव नहीं करना है, इसके बावजूद कंपनी के कुछ निदेशकों ने साजिशन 28 फरवरी को बैठक आयोजित कर मुझे और भारतीय सिंह को निदेशक पद से हटाने का एक तरफा निर्णय लिया जो न्यायालय की अवमानना है. राजेश सिंह ने इस फैसले के पीछे कंपनी में करोड़ों रुपए की हेरा फेरी को बताया. उन्होंने कहा कि हमने पहले ही संबंधित निदेशकों को सूचित किया था. इसी संदर्भ में कंपनी के बैंकर एक्सिस बैंक लिमिटेड को बैंक ऑपरेशन में बदलाव के लिए पत्र लिखा था. जिसमें कहा गया कि बैंक के किसी भी व्यवसाय में किन्हीं दो नहीं बल्कि चार निदेशकों अनूप रंजन, राम प्रकाश पांडे, राजेश कुमार सिंह और श्रीमती नूतन कुमारी के हस्ताक्षर के बाद ही कोई व्यवसाय हो। परंतु इस निवेदन को भी स्वीकार नहीं किया गया. हमनें इस मुद्दे को उठाया और किसी भी चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट जांच करने की मांग के साथ- साथ वित्तीय लेनदेन को पारदर्शी बनाने की मांग की तो दुर्भावना से ग्रसित होकर मुझे और भारती सिंह को अवैध रूप से हटा देने का एकतरफ़ा साजिश रचा गया.इन्होंने दावा किया कि समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक वे आज भी हैं. इन्होंने निवेशकों को सूचित किया कि समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड का मामला नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल यानी एनसीएलटी में लंबित है. सभी निवेशक निवेश करने से पहले विवेक पूर्ण निर्णय ले.ताकि भविष्य में किसी भी निवेशक को किसी भी प्रकार की परेशानी या हानि ना हो. क्योंकि कानूनी लड़ाई जब तक चलती रहेगी तब तक इसका असर कंपनी के प्रोजेक्ट पर भी पड़ सकता है. गौरतलब हैं कि समय कंस्ट्रक्शन के बोर्ड आफ डायरेक्टर में नूतन कुमारी, राजेश कुमार सिंह, अनूप रंजन, रश्मि नारायण, राम प्रकाश पांडे, राजीव कुमार, भारती सिंह एवं मीना देवी थे. बीते 28 फरवरी को इन्होंने बगैर राजेश कुमार सिंह एवं भारती सिंह को सूचित किये दोनों को बोर्ड आफ डायरेक्टर से निष्कासित कर दिया हैं इसके बाद यह बखेड़ा खड़ा हुआ है।

कंपनी हितों के विपरीत कंपनी को पहुंचा रहे थे नुकसान, औपचारिकताएं पूरी कर हटाया गया

कंपनी के निदेशकगण श्री राजेश कुमार सिंह एवं श्रीमती भारती सिंह को निदेशक पद से मुक्त किए जाने के मुद्दे पर निदेशक अनूपरंजन ने कहा है कि निर्देशक मंडली में शामिल सदस्यों ने नियम के अनुसार इन्हें पद मुक्त करने का निर्णय लिया गया। इस सम्बन्ध में कंपनी लॉ बोर्ड के तहत सभी औपचारिकताएं पूरी की गयी हैं। इन्होंने कहा कि उक्त निदेशक लम्बे समय से समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के हितों के विपरीत जाकर काम करते हुए इस कंपनी को नुकसान पहुंचा रहे थे। राजेश कुमार सिंह एवं भारती सिंह समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के मूल व्यवसाय के समांतर समान टाइटल और बैनर से समान प्रकृति के कतिपय ऐसे काम कर रहे थे। जो विवादों और कानूनी पचड़े में फसें हुए हैं और इन गतिविधियों से कंपनी ‘समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ की गुडविल को क्षति पहुंच रही थी। कंपनी के अपने बहुमूल्य ग्राहकों और आम जनता में ग़लतफहमी भी फैल रही थी।

img 20250304 1626171516137217740334257
कंपनी के निदेशक अनूप रंजन

इस संबंध में समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को स्पष्ट करना है की राजेश कुमार सिंह एवं भारती सिंह ने 28 फ़रवरी को संपन्न आम सभा की बैठक रोकने के लिए संबंधित कोर्ट नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल, कोलकाता बेंच, कोलकाता में अर्जी भी दी जिस पर कोर्ट ने आम सभा पर रोक लगाने की उक्त दोनों व्यक्तियों के आवेदन पर कोई स्थगनादेश नहीं दिया। कोर्ट के आदेश की प्रति संलग्न है। कोर्ट ने कहा कि निदेशक बोर्ड पर कोई स्थगनादेश नहीं दिया जा सकता, अलबत्ता शेयर होल्डिंग में बदलाव करने पर कोर्ट ने रोक लगायी। कंपनी का इरादा शेयर होल्डिंग में किसी प्रकार का बदलाव करने का नहीं था, सिवाय उक्त दोनों व्यक्तियों के कंपनी के हित के विपरीत काम करने और कतिपय विवादस्पद और गैरकानूनी मामलो में आरोपित होने के कारण निदेशक पद से हटाने का। तदनुसार श्री राजेश कुमार सिंह एवं श्रीमती भारती सिंह को निदेशक पद से हटाने का निर्णय हुआ है। श्री राजेश कुमार सिंह एवं श्रीमती भारती सिंह ने ‘समय होम्स प्राइवेट लिमिटेड’ तथा ‘समय होम्स’ के नाम से कंपनी और प्रतिष्ठान गठित कर मूल कंपनी समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के गुडविल का नाजायज ढंग से न सिर्फ निजी हित में लाभ लेने की कोशिश की, बल्कि समय होम्स प्राइवेट लिमिटेड तथा समय होम्स के बैनर तले धनबाद और गम्हरिया आदि जगहों पर कतिपय ऐसे काम आरम्भ किये जिन पर कई मुक़दमे दर्ज हो गए और ये काम अधर में लटके गए। यह स्थिति समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के गुडविल को सीधे क्षति पहुंचा रही थी। धनबाद में उनपर आपराधिक मामला भी दर्ज हुआ है।।समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड अपने ग्राहकों और निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। कंपनी में राजेश कुमार सिंह और भारती सिंह को हटाने के बाद अन्य निदेशक पूर्ववत् काम कर रहे हैं।

1003568464365716556473113833

अनूप रंजन भी चला रहे समय रेजिडेंसी कंपनी: राजेश सिंह

राजेश कुमार सिंह एवं भारती सिंह ने समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के मूल व्यवसाय के समांतर समान टाइटल और बैनर से समान प्रकृति के उपयोग करने संबंधित आरोप पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि निदेशक अनूप रंजन भी समय रेजिडेंसी नामक कंपनी चला रहे हैं। जो समय कंस्ट्रक्शन के नाम से मेल खाता है। इन्होंने बताया कि अनूप रंजन की समय रेजिडेंसी प्राइवेट लिमिटेड वर्तमान में घोड़ाबांधा में रियल एस्टेट से जुड़े कार्य कर रही है। जिसके निदेशक में स्वयं अनूप रंजन एवं रश्मि नारायण शामिल है। इन्होंने कहा कि मिनिस्ट्री आफ कॉरपोरेट अफेयर्स के साइट पर संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। लिहाजा अनूप रंजन द्वारा कंपनी के नाम का दुरुपयोग किए जाने संबंधित आरोप लगाना सरासर निराधार व गलत है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#Adityapur #adityapur news #jamshedpur reporter adityapur jamshedpur जमशेदपुर न्यूज़
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

LATEST UPDATE

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा 209 का जवान घायल

14/12/2025

Adityapur police raid: आदित्यपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

14/12/2025

Saraikela Road accident: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा, हेलमेट बना ‘जीवन रक्षक’

14/12/2025

Adityapur Mayor post reservation: आदित्यपुर मेयर सीट: क्या 17 दिसंबर के बाद बदल जाएगा आरक्षण? हाईकोर्ट में सरकार को देना है जवाब झारखंड निकाय चुनाव: मेयर पद आरक्षण पर संशय बरकरार

14/12/2025

Adityapur School Cultural Program: आदित्यपुर: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के विंटर कार्निवल में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय

13/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d