Kapali Crime News: कपाली आपसी विवाद में जानलेवा हमला और हथियार लहराने का वीडियो वायरल, आरोपी अब भी फरार, ओपी प्रभारी बोले- मामला दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी

कपाली पुलिस

सरायकेला: कपाली ओपी क्षेत्र के मल्लिक स्टोर के पास बीते 25 जून को हुए जानलेवा हमले और सरेआम हथियार लहराने के मामले में आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस बीच, घटना से जुड़ा एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अपराधियों के बुलंद हौसलों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Adityapur:;दुकान में घुसकर रंगदारी मांगने, चापड़ से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

कपाली पुलिस

​पूर्व अपराधी फरहान उर्फ सल्लू बच्चा हुआ गंभीर रूप से जख्मी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवकों के आपसी विवाद में फरहान उर्फ सल्लू बच्चा नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विवाद के दौरान एक युवक खुलेआम पिस्टल लहराते हुए दहशत फैला रहा है।

 

​जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी: थाना प्रभारी

पूरे घटनाक्रम को लेकर कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि 25 जून की वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिकी में मोहम्मद दानिश समेत अन्य युवकों को आरोपी बनाया गया है।

थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय जनता में भय का माहौल है और लोग प्रशासन से त्वरित व सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

http://Karaikela Encounter News: कराईकेला में माओवादी हमला, पुलिस टीम पर हुई फायरिंग, FIR दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *