मंत्री दीपक बिरुवा ने डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस प्लस टू जिला स्कूल का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश

Chaibasa : झारखंड सरकार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, कल्याण वर्ग एवं परिवहन विभाग के माननीय मंत्री दीपक बिरुवा ने सोमवार को डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस प्लस टू जिला स्कूल चाईबासा का निरीक्षण किया. मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़े : मंत्री दीपक बिरुवा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दी करोड़ों के योजनाओं की सौगात, ग्रामीणों में हर्ष, मंत्री जी ने करोड़ों की लागत से बनने वाली 6 योजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

इस दौरान मंत्री ने स्कूल के विभिन्न वर्ग कक्षाओं का निरीक्षण किया. मंत्री जी ने स्कूल परिसर की साफ सफाई एवं रखरखाव पर ध्यान देने की बात कही. वही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने हेतु कई दिशा निर्देश स्कूल प्रबंधन को दिए. इसके अलावा स्कूल परिसर में स्थित छात्रावास का भी अवलोकन किया जो काफी जर्जर हालत में है. काफी कम बच्चे वहां रहकर पढ़ाई करते हैं. वहां मिली जानकारी के अनुसार बाहरी व्यक्तियों का जमावड़ा होता है. चारदीवारी भी नहीं होने के कारण बाहरी व्यक्ति आसानी से प्रवेश कर जाते हैं. इस दौरान मंत्री जी ने जर्जर छात्रावास को देखते हुए मरम्मती करने का आश्वासन दिया. साथ ही चारदिवारी के लिए आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें : http://मंत्री दीपक बिरुवा ने दो पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास, ग्रामीणों में हर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

Adityapur SIA Executive Committee: सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन; 2027 में मनेगा प्लैटिनम जुबली वर्ष ,आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और गैस आपूर्ति को लेकर सरकार से की गई विशेष मांग

आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर अंकुर सिंह

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनसेवा के मुद्दों पर हुई चर्चा; अर्जुन मुंडा ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं