सांसद गीता कोड़ा संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधा बढाय जाने के लिए सदैव तत्पर

टाटानगर से राउरकेला मेमु ट्रेन चलाई जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने रेल डीआरएम का जताया आधार

सांसद द्वारा लिखित रूप से मेमू ट्रेन चलाने के लिये कि गई थी मांग

सांसद गीता कोड़ा के द्वारा दिनांक 21/10/23 चक्रधरपुर रेलवे डीआरएम को सौंपे पत्र के आलोक में , रेल प्रशासन द्वारा टाटानगर से राउरकेला के बीच मेमू ट्रेन चलाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने रेल मंत्रालय और चक्रधरपुर डीआरएम का आभार व्यक्त किया है। ज्ञातव्य हो की सांसद गीता कोड़ा ने कोरोना के बाद बंद पड़े ट्रेनों को चालू करने के लिए लगातार संघर्ष किया है और मेमू और पैसेंजर ट्रेनों के संबंध में सांसद गीता कोड़ा क्षेत्र की जन आकांक्षा के लिए समर्थन प्रदान किया है। उन्होंने रेलवे मंत्रालय, डीआरएम, रेलवे जी एम से मिलकर एवं पत्र के माध्यम से ट्रेनों को चलाने की मांग की है और जन आंदोलन का समर्थन भी जताया है। सांसद गीता कोड़ा क्षेत्र में रेलवे के सकारात्मक कदमों एवं रेल सुविधा बढाय जाने की पक्षधर रही है , 28/11/23 को होने वाले रेलवे प्रशासन के द्वारा मीटिंग में जनता को और भी रेलवे द्वारा सुविधा पहुंचाने का प्रयास किया जाएंगे इसके लिए सांसद गीता कोड़ा प्रयासरत है

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *