युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने नगर निगम प्रशासन के आश्वासन पर तोड़ा 29 घंटे बाद अनशन

Saraikela :- आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय के समक्ष चल रहा युवा जनशक्ति मोर्चा का अनशन 29 घंटे बाद समाप्त हो गया है. युवा जनशक्ति मोर्चा के अध्यक्ष अभय झा और उनके समर्थकों को निगम के सहायक अभियंता विनोद कुमार और सिटी मैनेजर सौरभ कुमार ने जूस पिलाकर आमरण अनशन को समाप्त कराया.

 

आदित्यपुर नगर निगम की जनहित के विरुद्ध कार्यशैली को लेकर सामाजिक व राजनीतिक संगठन युवा जनशक्ति मोर्चा का अनिश्चित कालीन आमरण अनशन गुरुवार 11 बजे से चल रहा था. बता दें कि युवा जनशक्ति मोर्चा ने 11 सूत्री मांग को लेकर नगर निगम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया था. मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने कहा कि आज उन्हें सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिला जिसके बाद उनके समर्थकों ने अनशन तोड़ने का निर्णय लिया है. उनकी मांगों में नगर निगम से होल्डिंग टैक्स वृद्धि वापस लेने, सड़कों, नालियों की बदतर स्थिति को सुधारने सहित कई जनमुद्दे शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अशोक सिंह राघव

Jamshedpur Vikram Udyog: विक्रम उद्योग प्रा.लि. के नए निदेशक बने अशोक सिंह राघव, 700 करोड़ के कारोबारी साम्राज्य की संभालेंगे कमान, दिवंगत कारोबारी विक्रम शर्मा की हत्या के बाद परिवार ने अशोक राघव पर जताया भरोसा