यात्री बस अनियंत्रित होकर टैंकर को मारी टक्कर, 20 से अधिक घायल, चालक की हुई मौत

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप यात्री बस और टैंकर में जबरदस्त टक्कर हो गई. इस सड़क दुर्घटना में लगभग 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं.

बस टैंकर में भिड़ंत
बस-टैंकर में भिड़ंत

इसे भी पढ़ें :-

बताया जा रहा है कि बस बड़बिल से चाईबासा की ओर जा रही यात्री बस नोवामुंडी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही टैंकर से टकरा गई. इस भीषण दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को नोवामुंडी टाटा स्टील अस्पताल भेजा गया है. जंहा उनकी प्राथमिक उपचार आदि किया जा रहा है. इस दुर्घटना में चालक सिन्हा पान घायल हो गया था जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. जंहा उसकी मौत हो गई. चालक सिन्हा पान किरीबुरू स्थित प्रोस्पेक्टिंग के टीओपी हटिंग में रहता था. बस में सफर कर रहे कई लोगों लोगों को चोटें आईं हैं. कई घायलों की स्थिति अत्यधिक खराब बतायी जा रही है.

Adityapur accident: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद को आगे आई ट्रैफिक पुलिस 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु