Saraikela News : हावड़ा – बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हरी झंडी दिखाकर रवाना करते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

Saraikela : भारतीय अर्थव्यवस्था में रेलवे का एक अलग और महत्वपूर्ण योगदान है. आम आदमी के लाइफ लाइन को रेलवे से जोड़कर हम देखते हैं. समय की बचत और बजट में देश का आम नागरिक अपने यात्रा संपन्न करता है. यह बातें केंद्रीय मंत्री शाह खूंटी लोकसभा के सांसद अर्जुन मुंडा ने सोमवार को सरायकेला जिले के सीनियर रेलवे स्टेशन पर कहीं.

इसे भी पढ़ें :-

हरी झंडी दिखाकर रवाना करते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
हरी झंडी दिखाकर रवाना करते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीनियर रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ उनकी पत्नी मीरा मुंडा रेलवे के अधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हावड़ा से बड़बिल एक खनिज संपदा से भरा क्षेत्र है जहां इस ट्रेन के ठहराव होने से लोगों को बड़ा फायदा होगा श्री मुंडा ने कहा कि रेलवे सभी रूटों पर अधिक से अधिक रेलों का परिचालन करें और यात्रियों के सुविधाओं में भी इजाफा करें ताकि लोगों को सहूलियत हो सके. गौरतलब है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत सिनी स्टेशन में ट्रेन संख्या 12021 हावड़ा – बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस का सिनी रेलवे स्टेशन पर खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से इन ट्रेनों के ठहराव की मांग थी. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर यात्रियों की प्रतीक्षित मांग सोमवार से पूरी होने जा रही है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा इस मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर यह मांग रखी थी,जिसे रेलवे ने मंजूरी दे दी है. इन स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज 2 मिनट का होगा. ट्रेनों के इन स्टेशनों पर ठहराव से लोगों का काफी खुशी है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 8 मई को दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना, जानें कौन सी हैं वो दो ट्रेनें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *