वक्फ की संपत्ति हड़प कर बैठे हैं लोग, राज्य सरकार करेगी तगड़ा एक्शन

राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होते ही वक्फ विधेयक अब कानून बन चुका है वही महाराष्ट्र सरकार वक्फ भूमि पर कब्जा करने वालों और इसमें शामिल संस्था एवं लोगों के ऊपर कढ़ाई के साथ एक्शन करने की तैयारी कर रही है मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस के नेताओं पर वक्फ की जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए तंज कसा है की अब कानून आने के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

महाराष्ट्र का सीएम पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने एक बड़े घोटाले में वक्फ की जमीन ने हड़प ली है. केंद्र की तरफ से जोकर नया कानून बनाया गया है. वह हमें इस मामले के पारदर्शिता लाने में मदद करेगा. इसके साथ ही बदले में हम गरीब मुसलमान के जीवन को बदल देंगे. मौजूदा कानून में हमने देखा है कि अगर कोई वक्त की जमीन हड़प लेता है, तो उसके लिए कोई प्रावधान नहीं है लेकिन संशोधन के जरिए हमें यह सुविधा मिली है कि हम उसे एक्शन ले सकेंगे.

 

संसद में केंद्र सरकार द्वारा पारित किए जाने के बाद वक्त कानून पर लगातार प्रतिरोध जारी है महाराष्ट्र वर्क बोर्ड द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य की आधी से ज्यादा भूमि पर अतिक्रमण है या वक्फ के पास 92.247 एकड़ में 23566 संपत्तियां हैं. वहीं अगर अतिक्रमण की बात करें तो मराठवाड़ा में सबसे ज्यादा 60% वक्फ की जमीन पर कब्जा है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!