6 वर्षों से फरार हत्या आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jagnnathpur:- जेटेया पुलिस ने 6 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के वाँक्षित अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जेटेया थाना से प्राप्त सूचना के आधार पर बता दें कि जामजूई के गागा लागुरी उर्फ गंगा लागुरी 12 जुलाई 2016 को आपसी रंजिश के कारण एक व्यक्ति को तीर मार दिया था। जिसका अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गयी थी। उसी दिन से गागा लागुरी गिरफ्तारी से बचने के लिये इधर उधर फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर जेटेया पुलिस ने गागा लागुरी उर्फ गागा लागुरी को उसके घर से रात को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि गागा लागुरी उर्फ गंगा लागुरी पर 147, 148, 149, 302 और 201 आईपीसी धारा के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुअनि विकास कुमार ने बताया कि गंगा लागुरी उर्फ गंगा लागुरी की तलाश काफी दिनो से थी। हमें गुप्त सूचना मिली कि अपराधी अपने पैतृक घर में छुपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस दल छापेमारी कर हत्यारोपी गागा लागुरी उर्फ गंगा लागुरी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *