Police got big success in search operation against Naxalites : नक्सलियों के डंप को किया ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार कारतूस व विस्फोटक बरामद

Chaibasa (चाईबासा) : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गोईलकेरा थानान्तर्गत हाथीबुरू और लोवाबेड़ा के बीच वन क्षेत्र में 01 (एक) नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त के साथ-साथ बरामद विस्फोटक सामग्री बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें : पुलिस जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि वर्ष 2022 से लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत जंगल पहाड़ी क्षेत्र में हथियार, गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके के आलोक में आज गोईलकेरा थानान्तर्गत वनग्राम हाथीबुरू और लोवाबेड़ा के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया.

इस सर्च अभियान के दौरान गोईलकेरा थानान्तर्गत हाथीबुरू और लोवाबेड़ा के बीच वन क्षेत्र में 01 (एक) नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त के साथ-साथ बरामद विस्फोटक सामग्री को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. साथ ही उक्त नक्सल डम्प से भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया. जिसे विधिवत् जप्त किया गया. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

बरामदगी :

  1. केन आईईडी-02 नग (प्रत्येक लगभग 04 किलोग्राम)
  2. कॉर्डेक्स वायर-20 मीटर
  3. इलेक्ट्रिक स्विच-50 नग
  4. स्प्लिंटर-01 किलोग्राम लगभग
  5. सिरिंज 40 पीस
  6. इलेक्ट्रिक वायर (02 एम०एम०) -100 मीटर
  7. इलेक्ट्रिक वायर (04 एम०एम०)-20 मीटर
  8. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।

अभियान दल में शामिलः-

  1. चाईबासा जिला पुलिस
  2. सी०आर०पी०एफ० 60 BN.

इसे भी पढ़ें : http://Encounter between police and Naxalites : पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान