आदित्यपुर एमआइजी सार्वजनिक काली पूजा कमेटी का जियाडा RD प्रेम रंजन ने किया भूमि पूजन, 23 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे पंडाल का उद्घाटन

Saraikela :- ज़िले के आदित्यपुर स्थित एमआईजी सार्वजनिक काली पूजा समिति द्वारा रविवार शाम शरद पूर्णिमा के शुभ मौके पर भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने पंडाल निर्माण से पूर्व पूजन किया.

विगत 2 वर्षों तक सादगी पूर्ण तरीके से काली पूजा आयोजित करने के बाद एमआईजी सार्वजनिक काली पूजा कमेटी द्वारा इस वर्ष धूमधाम के साथ काली पूजा मनाने का निर्णय लिया गया है. इस लेकर रविवार शाम काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष और भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह की अगुवाई में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. जियाडा क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन द्वारा भूमि पूजन कर ध्वजारोहण किया गया.

काली पूजा कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर को काली पूजा के पूर्व संध्या पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पंडाल का उद्घाटन करेंगे ।24 अक्टूबर को काली पूजा आयोजित होगी. वही 26 अक्टूबर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा.

इस मौके पर ऑटो क्लस्टर के एमडी एसएन ठाकुर, भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, अजय सिंह, ब्रज भूषण सिंह समेत गणमान्य अतिथि और पूजा कमेटी के सदस्यगण मौजूद रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

​चांडिल डैम विस्थापित

Chandil News: चांडिल डैम विस्थापितों के मुद्दों पर सुवर्णरेखा परियोजना कार्यालय में समीक्षा बैठक, विधायक सविता महतो ने उठाई मांगें, विस्थापितों को मिलेंगे पुनर्वास कार्ड और मुआवजा, विशेष कैंप लगाने का निर्णय