Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Seraikela-Kharsawan - Saraikela : बाल अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, चाइल्ड हेल्पलाइन सरायकेला ने विद्यार्थियों को दी कानूनी जानकारी
Seraikela-Kharsawan

Saraikela : बाल अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, चाइल्ड हेल्पलाइन सरायकेला ने विद्यार्थियों को दी कानूनी जानकारी

बच्चों की सुरक्षा, बाल विवाह, बाल श्रम और 1098 हेल्पलाइन के उपयोग पर जानकारी दी गई
By The News24 Live02/12/2025Updated:02/12/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
c74a82f4 bf2a 47ff b250 0d848598e7c5
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Saraikela (सरायकेला) : चाइल्ड हेल्पलाइन सरायकेला की ओर से बुधवार को राजनगर स्थित कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय एवं राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच बाल अधिकार एवं सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा जरूरी सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक करना था।

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी का प्रयास नाकाम, एक दलाल गिरफ्तार, बाल संरक्षण टीम की बड़ी कार्रवाई

Saraikela : बाल अधिकार एवं सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बाल अधिकार एवं सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान बाल कल्याण समिति, सरायकेला के सदस्य एस. ए. हैदर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियों के विवाह की वैध आयु 18 वर्ष तथा लड़कों के विवाह की आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। इससे कम उम्र में विवाह कराना बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो कानूनन दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से कोई भी कार्य कराना बाल श्रम माना जाता है और ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्यवाही एवं सज़ा का प्रावधान है।

बच्चों से बात करते बल कल्याण समिति के सदस्य
बच्चों से बात करते बल कल्याण समिति के सदस्य

उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप योजना के तहत ऐसे बच्चों को सहायता प्रदान की जाती है, जिनके माता-पिता में से एक या दोनों नहीं हैं। इन बच्चों के पालन-पोषण हेतु प्रति माह 4,000 रुपये बाल कल्याण समिति द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं।

इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर कविता मिश्रा ने बच्चों को 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी संकट या सहायता की आवश्यकता होने पर बच्चे या उनके परिजन 1098 पर कॉल कर निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों को इस हेल्पलाइन के कार्यप्रणाली का डेमो प्रस्तुत कर समझाया गया।

कार्यक्रम में परामर्शदाता मंगली मार्डी, समीर कुमार महतो, विश्वजीत सिंह मोदक सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

http://चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी का प्रयास नाकाम, एक दलाल गिरफ्तार, बाल संरक्षण टीम की बड़ी कार्रवाई

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
+2 High School Rajnagar Child Helpline 1098 Child Rights Awareness Program jharkhand news Kasturba Gandhi School Sponsorship Scheme बाल अधिकार जागरूकता बाल कल्याण समिति बाल विवाह कानून बाल श्रम राजनगर स्कूल सरायकेला न्यूज़
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

LATEST UPDATE

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

Gamharia Blood Donation: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन का 7वां रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं का दिखा उत्साह

07/12/2025

Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

06/12/2025

32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक – सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से हराया

06/12/2025

महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

06/12/2025

SARAIKELA: JMT plant workers protest: जेएमटी प्लांट के मजदूर साढ़े तीन साल से बेरोजगार, आरकेएफएल पर एनसीएलटी आदेश उल्लंघन का आरोप

06/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d