Saraikela Cm Champai Soren मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिले पुरेंद्र, जागृति मैदान में स्टेडियम निर्माण शुरू करने की रखी मांग

Adityapur: आदित्यपुर गम्हरिया- विकास समिति का एक 15 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन से उनके जिलिंगगोड़ा स्थित आवास पर मिलकर उन्हें सॉल एवं बुके देकर मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया.

इसे भी पढ़े:-

Saraikela CM: Tight security at Champai Soren residence: चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, झिलिंगगोडा आवास की चाक चौबंद हुई सुरक्षा

पुरेंद्र नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा कि पूरे झारखंड के साथ-साथ सरायकेला विधानसभा क्षेत्र विशेष करके आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लोगों को आपसे बड़ी उम्मीदें हैंl

 

 

उन्होंने पूरे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास की गति को तेज करने के साथ-साथ जागृति मैदान में स्टेडियम बनाने के घोषणा को अमलीजामा पहनाने का अनुरोध कियाl

माननीय मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन से मिलने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा अधिवक्ता संजय कुमार, शिक्षाविद एस डी प्रसाद, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश, राजद प्रदेश सचिव राजेश यादव, मनोज पासवान, प्रमोद गुप्ता, ओमप्रकाश भगत, प्रमोद कुमार सिंह, अविनाश कुमार सिंह, देवबचन सिंह, अवधेश कुमार, विशाल राणा सहित अन्य लोग शामिल थेl

http://Saraikela CM: Tight security at Champai Soren residence: चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, झिलिंगगोडा आवास की चाक चौबंद हुई सुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *