Saraikela (सरायकेला): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित रापचा फुटबॉल मैदान पहुंचे हैं। यहाँ से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की कोल्हान प्रमंडल में शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही कोल्हान प्रमंडल की महिलाओं को मंईयां सम्मान राशि एक हजार रुपए प्रति माह मिलने लगेगी।










