Saraikela Compensation: राजनगर: “जच्चा-बच्चा की मौत पर सरकार सख्त: सांसद ने सौंपा 4.20 लाख का चेक, पति को नौकरी और बच्चों को मिलेगी मुफ्त पढ़ाई”

Saraikela (सरायकेला) : सरायकेला जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रसव के दौरान हुई जच्चा-बच्चा की असमय मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। बुधवार को इस दुखद घटना के बाद संवेदना व्यक्त करने सिंहभूम सांसद जोबा मांझी, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और सिविल सर्जन डॉ. एसपी सिंह हाथीसिरिंग गांव पहुंचे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

राजनगर

Saraikela: राजनगर टॉर्च की रोशनी में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा

​तत्काल आर्थिक मदद और मुआवजे

​सांसद जोबा मांझी ने राज्य सरकार की ओर से संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को कुल 4.20 लाख रुपये के चेक सौंपे। इसमें 4 लाख रुपये: राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत अनुग्रह राशि, 20 हजार रुपये: तत्काल सहायता राशि हैं।

​भविष्य की सुरक्षा का आश्वासन

​उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए घोषणा की कि जिला प्रशासन मृतक महिला के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगा। इसके अतिरिक्त, परिवार के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मृतका के पति को उनके गांव के समीप ही आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।इस दौरान सांसद जोबा मांझी ने भी गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है।

“स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर हुई लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।” — नीतीश कुमार सिंह, उपायुक्त


http://Saraikela- Rajnagar: राजनगर गर्भवती मां-बेटे की मौत का मामला : ‘आंधी’ का बहाना या सिस्टम की लापरवाही? टॉर्च की रोशनी में मौत मामले में क्या? DC की जांच टीम करेगी खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *