Saraikela Doctor Murder: राजनगर के डॉक्टर की क्लीनिक से अपहरण के बाद हत्या, भाग रहे दो अपराधी गिरफ्तार

सरायकेला: जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले क्षेत्र के प्रसिद्ध डॉक्टर बी मंडल की अपराधियों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी है. डॉ बी मंडल का शव अपराधियों ने हत्या के बाद पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र में फेंक दिया था।

ये भी पढ़े: Saraikela murder: सरायकेला में व्यक्ति की हत्या, क्षेत्र में सनसनी


डॉ बी मंडल की हत्या को अंजाम देने के बाद बिना नंबर के सफेद रंग के बोलेरो से भाग रहे अपराधियों को पोटकापुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। पोटका पुलिस ने कवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भालकी गांव से डॉ बी मंडल के लाश को बरामद कर लिया है ।बताया जाता है कि आज सुबह 10 बजे राजनगर स्थित डॉ बी मंडल के आवास स्थित क्लीनिक से अपराधियों ने उनका अपहरण कर बोलेरो में जबरन लेकर भाग रहे थे जिसकी जानकारी पुलिस को मिलने के बाद अपराधियों ने उनकी हत्या कर शव को फेंक दिया है। फिलहाल पोटका और राजनगर पुलिस द्वारा मिलकर मामले की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान