Saraikela Road Accident Death: ट्रिपल राइड बाइक सवारों की दुर्घटना, एक की मौत

Saraikela: सरायकेला- चाईबासा सड़क पर थोल्को गांव के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर रोहित लेंयांगी की मौत हुई। जबकि दुर्घटना में उसके दो अन्य साथी मुनीराम महतो एवं अमर लेयांगी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृत की फाइल तस्वीर व दुर्घटना में घायल दोनों युवक

घटना बीती रात की है मृतक और दोनों घायल एक ही गांव दुबराजपुर के हैं। बताया जाता है कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर अपनी बुआ के घर गए थे। वहां से लौटते समय रात 11 बजे के आसपास विपरीत दिशा से आ रही वाहन ने बाइक को टक्कर मारी। घटना के बाद आनन- फानन में तीनों युवकों को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित लेयांगी को मृत घोषित कर दिया।