Saraikela Student Suside: मैट्रिक में कड़ी मेहनत के बावजूद कम नंबर आने पर की छात्रा ने की आत्महत्या

Saraikela: सरायकेला थाना अंतर्गत मुरुप पंचायत के नारायणडीह गांव की रहनेवाली दसवीं कक्षा की छात्रा राखी प्रधान (16 वर्ष) ने मैट्रिक की परीक्षा में कम अंक आने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कम अंक आने के चलते छात्रा तनाव में थी जिसके चलते उसमें यह कदम उठाया.राखी प्रधान कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय सरायकेला की छात्रा थी.
ये भी पढ़ें: Seraikela student suicide: घर में अकेली नौवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मिली जानकारी के अनुसार मृत छात्रा के माता-पिता नहीं हैं. चाचा ही उसका पालन पोषण कर रहे थे. द्वितीय श्रेणी से परीक्षा पास करने के बाद वह काफी तनाव में थी. परिजनों ने उसे समझाया इसके बावजूद साड़ी का फंदा बनाकर उसने अपनी जान दे दी परिजनों ने बताया कि राखी प्रधान ने परीक्षा के लिए काफी मेहनत की थी. इसके बावजूद वह द्वितीय श्रेणी से पास हुई. इस बात को लेकर वह काफी परेशान थी. परिजनों ने उसे समझाया कि द्वितीय श्रेणी में पास हुई तो क्या हुआ? आगे और मेहनत करना तो अच्छा परिणाम मिलेगा. परिजन राखी को समझाने के बाद अपने अपने काम पर चले गए. इसी दौरान राखी ने घर की छत में लगी लकड़ी में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी. घटना के कुछ देर बाद जब परिजन घर लौटे तो राखी को फंदे से लटकता पाया. परिजन उसे फंदे से उतारकर सदर अस्पताल सरायकेला लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
चाचा ने गोद लेकर था पाला
राखी प्रधान के माता-पिता दोनों का वर्षों पूर्व निधन हो चुका है. उसके चाचा गौरांग प्रधान उसे गोद लेकर अपनी बेटी की तरह परवरिश कर रहे थे. छात्रा के आत्महत्या की खबर सुनकर सरायकेला के लोग आवक हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन