Saraikella Officer line close: चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार लाइन हाजिर, एसपी ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई

सरायकेला: चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार को पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा लाइन हाजिर किया गया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कार्यालय आदेश जारी किया गया है.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आम जनता की किसी शिकायत पर सब इंस्पेक्टर धर्मराज कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है. फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा वर्तमान में किसी पदाधिकारी के थाना प्रभारी के तौर पर नियुक्ति नहीं की गई है. लेकिन जल्द ही नए पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया जा सकता है. गौरतलब है कि इससे पूर्व नीमडीह थाना प्रभारी को भी कोल्हान डीआईजी द्वारा लाइन हाजिर किया गया था.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु