सरायकेला पुलिस की कार्रवाई: बाइक चोरी मामले में 2 गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिलें बरामद पूर्व में 5 बाइक बरामद कर 4 को भेजा गया था जेल

सरायकेला पुलिस

सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल परिसर से हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई मूल मोटरसाइकिल सहित एक अन्य चोरी की बाइक भी बरामद की है। इस पूरे मामले को लेकर सरायकेला अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने सरायकेला थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी साझा की।


सर्किल इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने बताया कि सरायकेला थाना कांड संख्या 63/26 (मोटरसाइकिल चोरी) के अनुसंधान के क्रम में पुलिस को यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा, “एसपी साहब के निर्देश पर पूर्व में भी अभियान चलाकर 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गई थीं और 4 अभियुक्तों को जेल भेजा गया था। उसी अनुसंधान के क्रम में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 2 और मोटरसाइकिलें रिकवर की हैं तथा 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।”

​सर्किल इंस्पेक्टर ने आगे कहा कि क्षेत्र के सभी थानों में दर्ज चोरी के मामलों में शत-प्रतिशत रिकवरी का प्रयास किया जा रहा है। अन्य जिलों से चोरी कर इस क्षेत्र में खपाई गई बाइकों को भी चिन्हित कर बरामद करने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

​अस्पताल परिसर से हुई थी चोरी:

उल्लेखनीय है कि 27 जुलाई को वादी अपनी मोटरसाइकिल (संख्या JH05CZ-2871) से पत्नी का इलाज कराने सदर अस्पताल आए थे। अस्पताल परिसर से अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी कर ली गई थी। वादी के लिखित आवेदन पर सरायकेला थाना में बीएनएस (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

​गिरफ्तार अभियुक्त:

* ​सूरज नाथ (24 वर्ष), पिता- सिद्धेश्वर योगी, निवासी- लखीपुर, थाना- राजनगर
* ​अभिषेक महतो (26 वर्ष), पिता- हरिपाद महतो, निवासी- दुगनी (जोरडीहा), थाना- सरायकेला

​बरामदगी:

* ​2 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (चेचिस सं. MBLHAW126MHG79933 एवं MBLHAW123MHK54117)
​छापेमारी दल में सर्किल इंस्पेक्टर राजेश टुडू, थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआई अरुण कुमार महतो, एसआई विनोद टुडू सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *