सिंहभूम सांसद ने किया मनोहरपुर आनंदपुर प्रखंड के दौरा, किया कई योजनाओं का शिलान्यास

Chaibasa:- सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने आज मनोहरपुर प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कौशल विकास केंद्र सहित प्राथमिक विद्यालय दीघा का निरीक्षण किया. आनंदपुर प्रखंड के तेन्तुलडीह में बसंत ऋतु के अवसर पर आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में शामिल हुई.

जादूगोड़ा में विहिप एवं दुर्गा वाहिनी ने निकाली रामजन्मभूमि अक्षत आमंत्रण कलश यात्रा गाजे -बाजे के साथ किया रामभक्तो को आमंत्रित

सबसे पहले प्रखंड मनोहरपुर के सूदूरवर्ती ग्राम दीघा में SCA मद से IDC भवन तक 2400 फीट एप्रोच पी सी सी सड़क निर्माण का शिलान्यास सांसद गीता कोड़ा ने किया. स्थानीय ग्रामीणों ने हर्षोल्लास से गीत गाकर स्वागत किया. मनोहरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र दीघा के IDC बहुउद्देशीय भवन में संचालित होने जा रही मेघा स्किल सेन्टर (कौशल प्रशिक्षण केन्द्र) का निरीक्षण करने पहुंची. सांसद गीता कोड़ा, केन्द्र के संचालक के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया. सांसद ने केंद्र की व्यवस्थाओं को देखा, कहा केन्द्र से सूदूरवर्ती क्षेत्र के युवाओं के कौशल का विकास होगा.

प्रखंड मनोहरपुर के सूदूरवर्ती नक्सल प्रभावित सामठा में गंजु टोला से भुईयां टोला के बीच सामठा नाला नदी में 5 स्पैन पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास आज सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के करकमलों से संपन्न हुआ. प्रखंड मनोहरपुर के सूदूरवर्ती क्षेत्र दीघा में सांसद ने प्राथमिक विद्यालय दीघा का निरीक्षण किया. बच्चों से मिली, बच्चों से पढाई की जानकारी ली। दीघा पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ बैठक कर, उनकी समस्यायों को सुना, जल्द समाधान का भरोसा दिया.

ग्रामीणों के बीच साड़ी वितरण करती सांसद गीता कोड़ा

बुजुर्गो के बीच साड़ी धोती का वितरण किया. साथ हीप्रखंड मनोहरपुर के सूदूरवर्ती नक्सल प्रभावित सामठा के प्राथमिक विद्यालय सामठा में Aspire द्वारा आयोजित बाल दिवस का उद्घाटन सांसद गीता कोड़ा के द्वारा किया गया। बच्चों के द्वारा आकर्षक प्रतिभाओं की प्रस्तुति की गई. बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. सांसद ने बच्चों की प्रतिभाओं की सराहना की, बच्चों एवं अभिभावकों से इंस्पायर सेंटर का फायदा उठाते हुए बच्चों का विकास की बात कही.मौके पर सांसद ने ग्रामीणों की समस्यायों को सुना, समाधान का दिया भरोसा, मौके पर सांसद गीता कोड़ा ने जरुरतमंद बुजुर्गों को साड़ी धोती का वितरण किया.

खेल कूद प्रतियोगिता में खेल के महत्व को सांसद ने बताया-
आनन्दपुर प्रखंड के तेन्तुलडीह में बसंत ऋतु के अवसर पर आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा शामिल हुई. ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों से सांसद का स्वागत किया. फीता काट कर विधिवत रूप से खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. मैदान में ग्रामीणों से मिली. उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए खेल के महत्व को बताया.

http://कुशमुंडा में सांसद गीता कोड़ा ने किया पुलिया व पीसीसी पथ का शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम