आदित्यपुर: न्यू ईयर सेलिब्रेशन में आदित्यपुर एंट्री प्वाइंट पर होगी चाक-चौबंद व्यवस्था, रैस ड्राइविंग पर नजर

Adityapur: आदित्यपुर खरकई पुल से होकर सरायकेला जिले में प्रवेश करने पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है. ताकि हुड़दंग करने वालों रैस ड्राइविंग पर नजर रखी जा सके.

सोमवार को आदित्यपुर खरकई पुल विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिसका नेतृत्व आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने किया. इस मौके पर बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया वाहनों के चालकों को चेतावनी दी, जबकि तेज और अनियंत्रित गति से वाहन चलाने वाले लोगों को भी चेताया गया. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के प्राप्त निर्देश के बाद नववर्ष आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से लगातार जांच अभियान चलाए जा रहे हैं. इस मौके पर आदित्यपुर पुलिस के अधिकारी और सशस्त्र बल भी मौजूद थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *