तीन लोगों की गोली मारकर हत्‍या, पुलिस गैंगवार से जोड़कर देख रही

Saraikela:- झारखण्ड के सरायकेल ख़रसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहनी दुर्गा पूजा मैदान में मंगलवार देर रात तीन लोगों की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई।हत्या से इलाके में दशहत का माहौल है। बताया जाता है कि दो लोगों की मौके पर जबकि तीसरे की अस्‍पताल में मौत हो गई। मरने वालों में आशीष गोराई, राजू गोराई एवं सुबीर चटर्जी हैं।

बताया जा रहा है कि शेरू और छोटू यादव नमक अपराधियों ने गोली चलाई है।घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस इसे गैंगवार से जोड़कर देख रही है। एसपी आनंद प्रकाश ने मामले पर खुद मोर्चा संभाल रखा है। इस संबंध में उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस ट्रिपल मर्डर में छोटू यादव का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि छोटू ने अपने साथी शेरू के साथ मिलकर सुबीर चटर्जी, आशीष गोराई और राजू गोराई की गोली मारकर हत्या की। घटना स्थल पर मृतकों के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे। सूचना पाकर एसडीपीओ हरजिंदर सिंह भी टीएमएच पहुंचे। घटना स्थल पर मृतक राजू गोराई का भाई किशन गोराई भी मौजूद था।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *