पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई के प्रयास से मंझगांव विधानसभा के इस क्षेत्र में लगा 100 केवी ट्रांसफार्मर, किया उद्घाटन

Chaibasa :- मंझगांव विधानसभा क्षेत्र प्रखंड हाटगम्हरिया के अंर्तगत गांव डुमरिया के हापुगुटु टोला में विगत कई दिनों से ट्रांसफार्मर जल गया था. जिससे गांव के ग्रामीण काफ़ी परेशान थे, गांव के ग्रामीण मझगांव विधानसभा के पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई से अपनी समस्याओं को बताया, जिसके बाद बड़कुंवर गगराई ने बिजली विभाग के अधिकारीयों से मुलाकात कर गांव में जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाने को कहा. 

इसके बाद विभाग के अधिकारीयों ने दो दिनों के अंदर ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया और ट्रांसफार्मर लगाया गया. गांव के ग्रामीणों के आग्रह पर गांव में जाकर बड़कुंवर गागराई ने  100 केवी ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन भी किया. इस अवसर पर भाजपा के सभी वरिष्ठ सम्मानित कार्यकर्तागण एवं गांव के सभी बुद्धिजीवी उपस्थित थे. 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन