मंत्री जोबा मांझी ने किया महादेवशाल धाम में आयोजित श्रावणी मेला का उदघाटन, राज्य की उन्नति के लिए बाबा से की प्रार्थना व शांति की कामना

Chaibasa:- पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा स्थित महादेवशाल धाम में आयोजित होने वाली श्रावणी मेला का उदघाटन मंत्री जोबा मांझी किया. श्रावणी मेला का उदघाटन होते ही अवसर पर महादेवशाल धाम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव व बोल बम के जमकर नारा लगाया, पूरा महादेवशाल गूंज रहा था. इस अवसर पर मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि हम राज्य के उन्नति के लिए बाबा से प्रार्थना व शांति की कामना की. साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा के भक्तों पर भोलेनाथ की कृपा बनी रहे यही आज हमने यही मन्नत मांगी है.

वहीं इस अवसर पर जिले के डीडीसी संदीप बक्शी ने भी जिले के विकास की कामना की. साथ ही मौके पर मौजूद एसडीओ ललन कुमार ने कहा कि मेले में विधि व्यवस्था बनी रहे इसके लिए प्रशासन ने पुरी तैयारी की है. मेले में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था प्रशासन की ओर से किया गया है. इस अवसर पर मुख्य रूप से बीडीओ विवेक कुमार भी मौजूद रहे. 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन